फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने झिंझाना सीएचसी में बनाए जा रहे कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि सीएचसी में 30 बेड की व्यवस्था रहेगी। कोरोना पॉजीटिव लोगों का इस अस्पताल में उपचार किया जाएगा। उनकी देखरेख के लिए 25 लोगों की टीम बनाई गई है, जिनकी ड्यूटी अस्पताल पर रहेगी। शनिवार को डॉक्टर, वार्ड बॉय को डब्ल्यूएचओ विभाग और स्वास्थ विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाले डाक्टर और चिकित्सीय स्टाफ पर इसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम ने बताया कि टीम एक माह तक अस्पताल में ही रहेगी। डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पताल में जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें