फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने टीकाकरण बूथों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
शामली ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में टीकाकरण कैंप का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
डीएम ने टीकाकरण बूथों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कालेजों में चल रहे किशोरों को टीकाकरण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बृहस्पतिवार को डीएम ने श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में 15 वर्ष से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के टीकाकरण पर संतोष व्यक्त किया और स्वास्थ्य टीम को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण की गति तेज करने के लिए अभिभावकों से अन्य लोगों को भी टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने के लिए कहा। इसके बाद डीएम ने ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज में भी पहुंचकर टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर, द गोल्ड पब्लिक स्कूल कांधला में स्वास्थ्य टीम ने 15 से 18 साल के किशोरों को टीके लगाए गए। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने बताया कि बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। इस दौरान स्कूल स्टाफ के शिवम भारद्वाज व राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें