फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीएम ने दिए किसानों का बकाया भुगतान करने के निर्देश

Wed, 31 Jul 2024 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कार्यालय में जिले के तीनों चीनी मिलों की पेराई सत्र 2023-24 में गन्ना खरीद एवं गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने जल्द ही किसानों का बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कि शामली चीनी मिल द्वारा 275.39 करोड़ के सापेक्ष 258.64 करोड़ का भुगतान किया है। इसके अलावा ऊन चीनी मिल द्वारा 327.75 करोड़ के सापेक्ष 262.03 करोड़ का भुगतान एवं थानाभवन चीनी मिल द्वारा 406.70 करोड़ के सापेक्ष 260.56 करोड का भुगतान किया है। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पेराई सत्र 2023-24 के देय गन्ना मूल्य को लेकर तीनों चीनी मिलों को जल्द से जल्द संपूर्ण भुगतान करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत चीनी मिलों में किए जा रहे रिपेयर एवं मेंटेनेंस के कार्य को सही प्रकार से कराने के भी निर्देश दिए।
बै ठक में जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा, शामली से यूनिट हेड अनिल त्यागी, महाप्रबन्धक (गन्ना) चीनी मिल ऊन से कुलदीप पिलानिया, महाप्रबंधक (गन्ना) थानाभवन से लेखपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें