फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़कों पर आस्था का सैलाब

विज्ञापन
तिरंगे वाली कांवड लेकर जाता ​शिव भक्त
विज्ञापन
शामली। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये कंधों पर आस्था की कांवड़ लेकर साधना के पथ पर लगातार बढ़ रहे है। कांवड़ यात्रा में क्या बूढ़े, क्या बच्चे और क्या जवान, सभी आयु वर्ग के लोग शामिल है। मंगलवार को शहर में डाक कांवड़ का भी आवागमन शुरू हो गया है। पुलिस विभाग भी पूरी तरह अलर्ट रहा।
विज्ञापन

शिव की भक्ति में नाचते, झूमते, गाते कांवड़िये कंधे पर कांवड़ में जल भरकर चले जा रहे हैं। कोई कांधे की कांवड़ तो कोई डाक कांवड़, लेकिन सभी कांवड़ियों का ध्येय एक है, भोलेनाथ का अभिषेक करना। मंगलवार को शहर के बंतीखेड़ा से लेकर कैराना, झिंझाना मार्ग, मुख्य मार्ग पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। कांवड़ियों की टोलियां एक के बाद एक करके निकल रही थीं। भीषण गर्मी में कांवड़ियों का जोश और जज्बा देखने लायक है। पैरों में छाले है, ऊपर से सूरज की तपिश और जुबां पर बम भोले का जयकारा। महादेव की धुन में कांवडिये अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
डाक कांवड़ के समय में किसी ने भोले की इच्छा तो, किसी ने 19 घंटे तो किसी ने 13 घंटे 26 मिनट आदि का बैनर लगा रखा था। डीजे पर भजनों की मस्ती के साथ भोले झूम रहे हैं। शिवभक्तों को देखने के लिए लोग भी जुट रहे हैं।

तिरंगे वाली कांवड लेकर जाता शिव भक्त

तिरंगे वाली कांवड लेकर जाता शिव भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें