फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बकाया गन्ना भुगतान, अलग प्रदेश बनाने की मांग को लेकर किसानों ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में पहुचे किसान मजदूर भारतीय संगठन के कार्यकर्ता
विज्ञापन
शामली। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाने, लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान मजदूर भारतीय संगठन ने सहारनपुर तिराहे से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इसके बाद डीएम और एडीएम के नहीं मिलने पर कलक्ट्रेट में सीएम के नाम एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा। जल्द से जल्द मांगों को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसान मजदूर भारतीय संगठन रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाया जाए। चुनाव के समय सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किसानों के ट्यूबवेल को बिजली फ्री देने का वायदा किया था, जिसे पूरा किया जाए। प्रदेश के सभी लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाए। गन्ना पेराई सत्र से पहले गन्ने का मूल्य 410 रुपये घोषित किया जाए। गन्ना भुगतान 14 दिन में करना सुनिश्चित करें, सरकारी योजनाओं का लाभ सभी प्रदेशवासियों को मिले और बिचौलियों का दखल खत्म हो। बरसात अधिक होने के कारण आई आपदा में किसानों की फसलों का मुआवजा तत्काल दिलाया जाए। किसानों ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार, मास्टर जाहिद, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा आशू चौधरी, इरफान, आसिफ चौधरी, अकरम चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, आमिर अली, रफीक अल्वी, अमजद चौधरी, इमरान चौधरी, कारी जुनैद, पवन कंसल, जावेद जंग, मुस्तकीम, साजिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें