फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने जानी नए हॉट स्पॉट की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने हॉट स्पॉट की व्यवस्था देखी
विज्ञापन

कांधला। डीएम व एसपी ने कांधला के मोहल्ला खैल स्थित हॉट स्पॉट क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम शामली ने मौके पर उपस्थित एसडीएम कैराना व थाना प्रभारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शनिवार रात डीएम जसजीत कौर व एसपी शामली विनीत जायसवाल क्षेत्र में चिह्नित हुए नए हॉट स्पॉट मोहल्ला खैल पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने थानाध्यक्ष से हॉटस्पॉट क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि हॉट स्पॉट क्षेत्र मोहल्ला खैल के दो मार्गों पर गंगेरू रोड एवं घसोली तिराहा मार्ग को बैरिकेड कर सील किया गया है। मोहल्ले में रहने वाले सभी लोगों को आवश्यक वस्तुएं घर पर ही वॉलेंटियर्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। थानाध्यक्ष ने बताया गया कि वालेंटियर्स चिह्नित किए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने, खुद को संक्रमण से बचाते हुए स्वस्थ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ रही है, शरीर के लिए विटामिन-सी युक्त पेय पदार्थ लेते रहें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें