फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिया नामदेव और प्रियांशी को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
मेधावी छात्राओं को लैपटॉप देते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दिया नामदेव और प्रियांशी को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

शामली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को शामली जिले का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्रा दिया नामदेव और प्रियांशी देशवाल को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में लैपटॉप और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी ने भी दिया नामदेव व प्रियांशी देशवाल को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

हाईस्कूल की नेशनल टॉपर दिया नामदेव अपने पिता पुष्पेंद्र कुमार व प्रियांशी देशवाल छोटे भाई गविश व बाबा चौधरी राजेंद्र सिंह के साथ लखनऊ पहुंचे। पार्टी कार्यालय में दोपहर एक बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें लैपटॉप व 21-21 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लखनऊ विवि में प्रो. सुधीर पंवार ने शामली जिले की मेधावी लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी ने भारत सेवा ट्रस्ट की ओर से 50 हजार रुपये की धनराशि प्रियांशी देशवाल के भाई गविश देशवाल को 21 हजार की रुपये धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर सपा के प्रवक्ता चौधरी राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें