फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाजारों में दिवाली की धूम शुरू, सजने लगे बाजार

विज्ञापन
शामली गांधी चौक बाजार में दीपावली पर  मुर्तियो की खरीदारी करती महिलाएं
विज्ञापन
शामली। बाजारों में दिवाली की धूम शुरू हो गई है। बाजार सजने लगे हैं। घर में सजावट के लिए इस बार कई शानदार कंडिल और झालर बाजार में हैं। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ है और व्यापारियों ने भी दिवाली की तैयारी पूरी कर ली है, क्योंकि दिवाली में तीन दिन शेष रह गए है।
विज्ञापन

शहर के गांधी बाजार, बड़ा बाजार, नया बाजार, नेहरू मार्केट के अलावा शिव चौक पर भी दिवाली आइटम की दुकानें सजी हैं। लोगों ने खरीददारी भी शुरू कर दी है। शाम के वक्त बाजारों में अच्छी खासी चहल पहल है। कुछ लोग घर में रंग-रोगन करने में व्यस्त हैं तो कई लोग रंगीन कंडील, मोमबत्ती आदि सामान से घर सजाने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। लोगों की इसी उम्मीद को पूरा करने के लिए बाजार भी लगभग तैयार हो चुके हैं। व्यापारियों की मानें तो इस दीवाली कंडील में सबसे ज्यादा मोतियों वाले कंडील की बिक्री हो रही है। हालांकि, सामान्य मोमबत्ती की बिक्री में ज्यादा असर नहीं पड़ा। वहीं व्यापारी भी दिवाली पर्व को लेकर किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते है और वह दिवाली पर्व को लेकर दुकानों पर तैयारी पूरी कर रहे है, ताकि लोगाें को दुकान से वापस न जाना पड़े।
पेपर, लकड़ी फ्रेम वाले कंडील
कई तरह के कंडील भी बाजार में हैं। लड़की फ्रेम से लेकर पेपर कटिंग कंडील और गुलदस्ते और फुटबाल नुमा कंडील भी बाजार में आ गए हैं। व्यापारियों के अनुसार इसके रेट 150 से 250 रुपये तक हैं। बाजार में इस बार सज रही गुलदस्ते वाली लाइटों की भी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। गुलदस्तों में कलरफुल लाइटें भी लगी आ रही हैं।
विज्ञापन


पूजा की थाली की भी खूब डिमांड

व्यापारी विकास ने बताया कि अभी दो दिन बाद बाजार में पूरी भीड़ हो जाएगी। वैसे तो दीवाली पर पूजा की थाली से लेकर अन्य सभी सामान की खूब खरीदारी की जाती है, लेकिन जो आइटम नई आती है, उसके प्रति लोग ज्यादा आकर्षित होते हैं। व्यापारी पीयूष ने बताया कि इस बार नए-नए डिजाइन की कलरफुल मोमबत्ती के प्रति लोग खूब आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन


बाजार में उपलब्ध सजावटी सामग्री और उनके दाम

झूमर वाले कंडील 200 से 250

शैलीन वाले कंडील 150 से 200

पूजा की थाली 150 से 200
लाइट वाले गुलदस्ते 220 से 270

माता के चरण 5 से 10

कपड़े वाली माला 30 से 50

मोती वाली माला 60 से 100

रंगोली के रंग 10 से 30 रुपये प्रति पैकेट

सामान्य मोमबत्ती 10 से 30 रुपये प्रति पैकेट

शामली गांधी चौक बाजार में दीपावली पर  मुर्तियो की खरीदारी करती महिलाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें