फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्नान करते समय यमुना में डूबे 3 भोलो को गोताखोरो ने बचाया

विज्ञापन
कैराना यमुना में डूबे हरियाणा के भोले को पानी से बाहर निकालते गोताखोर
विज्ञापन
कैराना। यमुना नदी में स्नान करते समय 3 भोले पानी में डूब गये। यमुना पर तैनात गोताखोरों ने समय रहते तीनों भोलों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

पानीपत तहसील कैम्प निवासी अमित भोला हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। शनिवार सुबह अमित कैराना स्थित यमुना घाट पर पहुंचकर यमुना में स्नान करने लगा। तभी अमित गहरे पानी में डूब गया। वहीं, यमुना घाट पर तैनात गोताखोर दिलशाद, मुस्तकीम व मासूम अली ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद ही गोताखोरों ने यमुना में डूबे कांवड़िये अमित को सकुशल बाहर निकाल लिया। दोपहर के समय भी जनपद पानीपत के गांव तामसाबाद निवासी राहुल व अजय भोले यमुना नदी में स्नान करते समय डूबने लगे। समय रहते गोताखोरों ने दोनों भोलों को यमुना से सकुशल बाहर निकाल लिया। यमुना ब्रिज पुलिस चौकी इंचार्ज मुनेंद्र सिंह ने बताया कि यमुना में स्नान करने के दौरान तीन शिवभक्त गहरे पानी में डूब गये थे। जिनको गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें