फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिव चौक पर महाआरती में उमडे श्रद्धालु, प्रसाद का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के शिव चौक पर शिव मंदिर में महाआरती मेें श्रद्धालु व कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़़ा। वहां महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

शहर के शिव चौक स्थित शिव मंदिर महाआरती का शुभारंभ एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, डीएम रविंद्र सिंह, एसपी अभिषेक झा, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, मानस संगल, ब्लॉक प्रमुख पति जयदेव मलिक, एसडीएम प्रतिक्षा सिंह, मनोज मित्तल, दिनेश जैन ने संयुक्त रूप से आरती की। आरती में शहर के श्रद्धालु व कांवड़ियों ने रूककर आरती में हिस्सा लिया और भगवान शिव के जयघोष लगाए। महाआरती के समय आने जाने का रास्ता बंद कर दिया गया था और जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी गई थी। महाआरती के बाद वहां श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें