फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घने कोहरे की चादर में लिपटा जिला, शीतलहर से ठिठुर गए लोग

Wed, 14 Jan 2026 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में सुबह के समय छाया घना कोहरा। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे में दृश्यता 10 मीटर से भी कम होने के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलने के लिए मजबूर रहे। शीतलहर चलने से दिनभर ठिठुरन बनी रही। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे तक घना कोहरा रहा। साथ ही पाला भी पड़ने से ठंड बनी रही। कोहरे में दृश्यता कम होने वे वाहनों को सड़कों पर आवागमन में परेशानी हुई। दोपहर में धूप निकली, लेकिन बीच बीच में बादलों के कारण धूप हल्की पड़ती रही। साथ ही शीतलहर चलने से धूप बेअसर रही, जिस कारण दिनभर ठिठुरन बनी रही। दिन में हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
अधिकतम तापमान में कोई बदलाव न आकर 17 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर पांच डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन कोहरा छाने और शीतलहर चलने के आसार है।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र में रात को घना कोहरा छाया रहा। कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्य देव के दर्शन हुए। दिनभर कभी बादल तो कभी धूप का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें