फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला पंचायत अध्यक्ष मधु लखनऊ में उपमुख्यमंत्री समेत कई भाजपा नेताओं से मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की।
विज्ञापन

जिला पंचायत की राजनीति में चली उठापटक के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मधु की भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह खेमे में वापसी हुई है। इसके बाद जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान के साथ मधु गुर्जर ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की।
मनीष चौहान ने जिला पंचायत की राजनीति में कई महीने तक चली उठापटक के बाद मधु की वापसी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मधु के साथ 12 सदस्य मजबूती से खड़े हैं। चौहान ने बताया कि 20 नवंबर के बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जिले की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, विपक्ष के जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार भारसी द्वारा दो दिन पूर्व उनके वार्ड में विकास कार्य न कराए जाने के आरोप पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु ने कहा कि कि उन्होंने उनके वार्ड में सीसी रोड, नाला निर्माण आदि कई विकास कार्य कराएं गए है। जिला पंचायत सदस्य का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें