फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी हटे, मुख्यालय हुए अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अवैध वसूली का दबाव बनाने और लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देने का ऑडियो वायरल होने के बाद शासन ने जिला आबकारी अधिकारी हरिओम सिंह का स्थानांतरण कर प्रयागराज मुख्यालय अटैच किया है। उनके स्थान पर लखनऊ प्रवर्तन -2 के सहायक आबकारी आयुक्त कुंवरपाल को शामली का जिला आबकारी अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह शनिवार को विहिप बजरंग दल के विभाग संयोजक विशाल निर्वाल ने डीएम जसजीत कौर को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह देसी, विदेशी व बीयर के रजिस्टर्ड लाइसेंस द्वारा क्रय-विक्रय का कार्य करता है। विशाल का आरोप था कि जिला आबकारी अधिकारी हरअओम सिंह ने फोन पर उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अवैध वसूली की मांग की और लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दी। इस प्रकरण में ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। विशाल ने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की है।
डीएम ने इस मामले की जांच एडीएम अरविंद कुमार को सौंपी थी। एडीएम ने सोमवार को शिकायतकर्ता व जिला आबकारी अधिकारी के बयान लिए थे। बृहस्पतिवार को शासन ने जिला आबकारी अधिकारी हरिओम सिंह का स्थानांतरण कर प्रयागराज मुख्यालय अटैच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें