फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जनपदीय समिति ने बोर्ड परीक्षा के लिए 35 केंद्रों को दी मंजूरी

Fri, 22 Nov 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों का जनपदीय समिति की बैठक में निस्तारण किया गया। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 35 परीक्षा केंद्रों को समिति ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी जाएगी। बोर्ड से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण को अंतिम रूप देने के लिए डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जनपदीय समिति की बैठक हुई। समिति के सदस्य सचिव डीआईओएस ने जनार्दन सिंह शाक्य ने बताया कि बोर्ड द्वारा कुल 36 परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद से प्राप्त हुई थी, जिन पर 14 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई थी, जिसमें 25 आपत्तियां प्राप्त हुई।
जनपदीय समिति द्वारा आपत्तियों का निस्तारण किया गया। पांच राजकीय विद्याल राजकीय हाई स्कूल बंतीखेड़ा, राजकीय हाई स्कूल गंगेरु, राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ा कुरतान, राजकीय इंटर कॉलेज उमरपुर व राजकीय इंटर कॉलेज इस्सोपुर खुरगान ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परीक्षा केंद्र न लगाने संबंधी आपत्ति दर्ज़ कराई थी।
विज्ञापन

मुरली मनोहर इंटर कॉलेज इस्सोपुर टील ने बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त होने के कारण परीक्षा केंद्र न बनाए जाने संबंधी आपत्ति दर्ज कराई थी। इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची से हटा दिया है। तीन वित्तविन विद्यालयों की आपत्ति पर भी परीक्षा केंद्रों की सूची से हटाया गया।
इस प्रकार जनपदीय समिति ने बोर्ड परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केंंद्रों को मंजूरी दी है, जिनमें चार राजकीय, 23 अशासकीय सहायता प्राप्त और आठ वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, बीएसए लता राठौर व अमित मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें