फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-जिला प्रशासन विधानपरिषद चुनाव की तैयारियों में जुटा-

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने विस परिषद चुनाव के लिए कमर कसी
विज्ञापन

शामली। एक दिसंबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। डीएम ने बताया कि विस चुनाव को संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों, मतदान कर्मचारियों की नियुक्ति, वाहन व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री, शिकायत प्रकोष्ठ, मतदेय स्थलों के निर्माण कराने के लिए प्रभारी-सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
मंगलवार को डीएम जसजीत कौर ने शामली मुख्यालय पर वीवी इंटर कॉलेज, थानाभवन, ऊन- कैराना ब्लाक एवं नगरपालिका परिषद का कांधला में सेक्टर मुख्यालय घोषित कर दिए हैं। शामली केवी इंटर कॉलेज में डीसीओ विजय बहादुर सिंह, थानाभवन ब्लाक में जिलाकृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार, ऊन ब्लाक में जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान, कैराना ब्लाक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसन्न राय, कांधला नगर पालिका परिषद में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन के मतदान कार्मिकों की नियुक्ति, सुपर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती और प्रशिक्षण के लिए सीडीओ शंभूनाथ तिवारी प्रभारी अधिकारी, परियोजना अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी, विजय पथिक कॉलेज के सहायक प्राध्यापक अजय बाबू शर्मा, डीआईओएस सरदार सिंह को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया है। भारी-हल्के वाहनों और मतदान टोलियों, प्रेक्षक सुपर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों आदि की वाहन व्यवस्था के लिए एआरटीओ मुंशीलाल, जिलापूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। मत व्यवस्था के लिए डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र सिंह सहायक प्रभारी के रूप में शामली मंडी के सचिव अरुण कुमार, मुख्य खाद्य अधिकारी मनोज तोमर को बनाया है। मतपेटियां तैयार करने के लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में डीपीआरओ आलोक शर्मा, सहायक प्रभारी अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी धर्मसिंह, चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में एडीएम अरविंद कुमार सिंह, शिकायत प्रकोष्ठ, चुनाव कंट्रोल रूम व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के डीसी शैलेन व्यास, वीडियो कैमरा एवं फोटोग्राफरों की व्यवस्था के लिए डीपीआरओ आलोक कुमार के प्रभारी अधिकारी और मतदेेय स्थलों के निर्माण के लिए शामली, कैराना, ऊन तहसीलदारों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें