जिला प्रशासन ने 26 खरीद केंद्रों की मंजूरी दी
शामली। गेहूं की फसल पकने मेें अभी एक माह से ज्यादा समय लगेगा। गेहूं की फसल खरीद के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। गेहूं खरीद के लिए जिले में 26 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। खरीद केंद्र प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। किसानों से 1945 रुपये क्विंटल से गेहूं की खरीद का भुगतान किया जाएगा। किसान को बीस रुपये क्विंटल की दर से उतरवाई और छनाई के रूप में खरीद केंद्र पर देने होंगे।
जिले में रबी की गेहूं की फसल के लिए डीएम जसजीत सिंह कौर ने 26 खरीद केंद्र बनाए जाने की स्वीकृति दी है। 26 खरीद केंद्रों में खाद्य विभाग के चार, पीसीएफ के 18, भारतीय खाद्य निगम का एक व पीसीयू के तीन खरीद केंद्र शामिल हैं। गेहूं खरीद केंद्रों में खाद्य विभाग के शामली, थानाभवन मंडी स्थल, कैराना आर्यपुरी देहात, झिंझाना बस अड्डा, पीसीएफ के खरीद केंद्रों में सिक्का, महावतपुर, हसनपुर लुहारी, गंदेवड़ा, जलालाबाद, हरड़ फतेहपुर, बाबरी, गंगेरू, मलकपुर, ऊंचा गांव, भूूरा, ऊन, दथेड़ा, गढ़ीपुख्ता, हथछोया, चौसाना, वेदखेडी, केरटू, भारतीय खाद्य निगम का शामली मंडी, पीसीयू के क्रय विक्रय सहकारी समिति शामली मंडी स्थल, क्रय विक्रय सहकारी समिति बलवा गुजरान, क्रय विक्रय सहकारी समिति सींगरा अलाउदीन फार्म के खरीद केंद्र शामिल हैं। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि जिले में खरीद केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। एक अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को ओटीपी नंबर दिया जाएगा। ओटीपी नंबर के बाद आनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों से 1945 रुपये क्विंटल से गेहूं की खरीद का भुगतान किया जाएगा। किसान को बीस रुपये क्विंटल की दर से उतरवाई और छनाई के रूप में खरीद केंद्र पर देने होंगे। किसानों से गेहूं के लिए आनलाइन पंजीकरण कराने का अनुुरोध किया है। किसान को 100 क्विंटल तक एसडीएम को सत्यापित कराना होगा। उन्होंने बताया कि इस बार जिले को गेहूूं खरीद का लक्ष्य शासन से प्राप्त नहीं हुआ है। एक अप्रैल से गेहूं खरीद के सभी खरीद केंद्रों को चालू कर दिया जाएगा।
गत वर्ष गेहूं खरीद का लक्ष्य एक लाख 85 हजार क्विंटल
गत वर्ष गेहूूं की हुई खरीद 85378 क्विंटल
गत वर्ष गेहूूं खरीद वाले किसानों की संख्या 3838