शामली अमर उजाला फाउंडेशन व मां सावित्री हॉस्पिटल द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन किट देते चिकित्स
- फोटो : SHAMLI
23 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण
शामली। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जनपद में चल रहे लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर लगातार गरीबों की मदद करने में जुटे हैं।
रविवार को बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर पर जरूरतमंद गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर रितिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला ने हॉस्पिटल स्टाफ की टीम के साथ शहर के मोहल्ला दयानंद नगर और सीबी गुप्ता कालोनी में पहुंचे और 23 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। डा. नीलम शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, चीनी, तेल, दाल, आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने कहा कि लॉकडाउन में गरीब परिवारों का काम धंधा बंद चल रहा है। ऐसे समय में इन परिवारों को मदद की जरूरत है। उन्होंने लोगों का कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देते हुए फेस मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर वीना अग्रवाल, किरण त्यागी, महेशचंद, रोटेरियन डॉ. गौरव भारद्वाज, मुकेश तायल, पूजा और निक्की आदि मौजूद रहे।