फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से पैदल चल कर श्रमिकों का आना जारी

विज्ञापन
गर्मी से बचने को यही सहारा : शामली के रोडवेज बस स्टैंड पर धूप से बचने के लिए वहां खड़ी बस के नीचे ही ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हरियाणा से श्रमिकों का पैदल आना जारी
विज्ञापन

शामली। हरियाणा और पंजाब से गांव के रास्ते यमुना पार कर पैदल आने वाले श्रमिकों का सिलसिला जारी रहा।
बृहस्पतिवार सुबह से ही शामली रोडवेज बस स्टैंड पर पंजाब के जालंधर और हरियाणा के पानीपत में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों का पहुंचना शुरू हो गया था। तीन बजे तक करीब 110 श्रमिक बस स्टैंड पर पहुंच चुके थे। श्रमिकों के पहुंचने की सूचना पर एसडीएम सदर संदीप कुमार और तहसीलदार राजकुमार राजस्व टीम के साथ पहुंचे। सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई। राजस्व टीम ने श्रमिकों की सूची तैयार की और सभी को शेल्टर होम भेजा गया। उधर, प्रशासन ने कैराना के शेल्टर होम से 6 बसों में और शामली स्थित शेल्टर होम से चार बसों से करीब 350 श्रमिकों को उनके गृह जनपद रवाना किया गया। यह श्रमिक हरदोई शाहजहांपुर अलीगढ़ गोरखपुर महाराजगंज आदि जनपदों के बताये गए हैं। तहसीलदार राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी जिले मेें हरियाणा एवं अन्य राज्यों से श्रमिक पहुंचे हैं। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद शेल्टर होम भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें