शामली में अमर उजाला फाउंडेशन और मां सावित्री देवी हॉस्पिटल द्वारा गरीब महिलाओं को राशन सामग्री ?
- फोटो : SHAMLI
शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपती लगातार गरीबों की मदद करने में जुटे हैं।
शनिवार को बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर मुख्य चिकित्सक डॉ. रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला ने हॉस्पिटल पर स्टाफ के साथ दिल्ली रोड निवासी 23 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, दाल चीनी, तेल आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया है। डॉ. नीलम शुक्ला ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंस और मास्क आदि लगाकर लॉकडाउन का पालन करने की सलाह दी। मौके पर वीना अग्रवाल, किरण त्यागी, महेश चंद, मुकेश तायल, सुभाष धीमान, राकेश शर्मा, लवलीन जैन, नवनीत जैन, रोटेरियन उमा शंकर, गिरधारीलाल नारंग आदि मौजूद रहे।