फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों को कोरोना बचाव की किट वितरित की

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव की किट वितरित की
विज्ञापन

शामली, कैराना। कोरोना काल में पूरे क्षेत्र में साफ सफाई करने वाले कोरोना योद्धाओं को नगर पालिका द्वारा कोरोना से बचाव के लिए हेलमेट, जैकेट, जूते, सैनिटाइजर आदि की किट वितरित की गई।
विज्ञापन

पिछले साल भी और इस समय भी कोरोना महामारी के बीच सफाई कर्मचारी अपनी परवाह नहीं करते हुए कस्बे में दिन रात सफाई में जुटे हैं। जिसको देखते हुए नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन व एसडीएम/अधिशासी अधिकारी उद्भव त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र के करीब 300 सफाई कर्मियों को निशुल्क किट वितरित की गई। किट में हेलमेट, जैकेट, जूते, सैनिटाइजर, मास्क व दस्ताने वितरित किए गए। मौके पर कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कविता त्यागी व सफाई लिपिक तासिम बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें