शामली कैराना रोड पर नारयण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित गरीब परिवार सेवा योजना के कार्यक्रम में बो?
- फोटो : SHAMLI
शामली। माता अमृतानंदमई देवी कृपा सेवा समिति एवं नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से 65 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरण किया गया। कैराना रोड स्थित जेजे फार्म हाउस में कार्यक्रम का शुभारंभ कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, माता अमृतानंदमई के अध्यक्ष सुनील गर्ग ने दीप प्रज्वलित करके किया। नारायण सेवा संस्थान के चेयरमैन प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि संस्था 14 वर्षों से दिव्यांग हित में कार्य कर रही हैं। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, सुनील गोयल, सचिव अमित गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. दीपक मित्तल, मुकेश शर्मा, अध्यक्ष सुनील गर्ग आदि रहे। संचालन मनोज जांगिड़ ने किया।
शामली कैराना रोड पर नारयण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित गरीब परिवार सेवा योजना के कार्यक्रम में भा?- फोटो : SHAMLI