फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की बेटी के लिए कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि सभा

विज्ञापन
कैराना के मौहल्ला आलकला स्थित बाल्मिकी मन्दिर में हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि देते बाल्मिकी सम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। वाल्मीकि समाज के लोगों ने हाथरस की बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला। बेटी के चित्र के सामने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। बुधवार शाम साढ़े सात बजे वाल्मीकि समाज के लोग मोहल्ला आलकला स्थित वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए। इस दौरान युवकों ने कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद युवक कैंडल मार्च निकालते हुए चौक बाजार पहुंचे तथा धरना देते हुए हत्यारों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव दीपक चंद्रा, धर्मवीर वाल्मीकि, राजकुमार, सन्नी, सागर, भूरा, सचिन, अमर व सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें