शामली आई कैप में चसमे वितरित करते मुख्यअतिथी व दवा विक्रेता
- फोटो : SHAMLI
शामली। लोकसेवा स्वास्थ्य समिति की ओर से 35वें शिविर में 135 लोगों को चश्मे वितरण किया गया।
रविवार को बुढ़ाना रोड पर लोकसेवा स्वास्थ्य समिति की ओर से लगे शिविर का शुभारंभ विनीत गोयल, राजेंद्र गुप्ता, संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल द्वारा किया गया। मौके पर डॉ. उमंग अग्रवाल ने 206 व्यक्तियों का आधुनिक मशीन द्वारा चेकअप किया। 135 लोगों को चश्मे के लिए चयन किया। 25 व्यक्तियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। संस्था के महासचिव संजय कुमार त्यागी ने बताया कि सभी जरूरतमंदों को चश्मे वितरण मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए जाएंगे। अगला शिविर 10 अक्तूबर को लगाया जाएगा। मौके पर बिट्टू शर्मा, रवि संगल, उस्मान, नरेंद्र, नबील, दीपक, सिद्धार्थ मौजूद रहे।