फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 गरीब परिवारों को राशन किट का वितरण

विज्ञापन
शामली अमर उजाला फाउंडेशन व मां सावित्री देवी हॉस्पिटल द्वारा गरीबों को राशन देती चिकित्सक नीलम ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
20 जरूरतमंदों को राशन किट वितरित
विज्ञापन

शामली। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हास्पिटल के डॉक्टरों ने कैराना रोड पर बस्ती में 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित किया।
शनिवार को बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हास्पिटल के डॉक्टर रितिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम शुक्ला हॉस्पिटल स्टाफ की टीम के साथ कैराना रोड पर बस्ती में पहुंचे। डाक्टरों ने टीम के साथ 20 गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। डॉक्टर रितिनाथ शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, चीनी, तेल, दाल, सब्जी आदि जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा प्रशासन को भी निर्धनों के लिए 70 किट प्रदान की हैं। डा. नीलम शुक्ला ने बस्ती में रहने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के के लिए फेस मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर डा. अजय श्रीवास्तव, वीना अग्रवाल, किरण त्यागी, अजय शर्मा, गिरधारी लाल नारंग, पूजा और निक्की आदि मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में डीएम को राशन किट देते चिकित्सक रीतिनाथ शुक्ला।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें