फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चको के विवाद में जलालाबाद डीएम पहुंचे, चको का किया मुआवना --- टीम बनाकर की जाएगी पैमाइश-------------

विज्ञापन
विज्ञापन
चकों के विवाद का निस्तारण होगा
विज्ञापन

जलालाबाद। बृहस्पतिवार को कस्बे में दो चकों के विवाद के मामले में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने पहुंचकर जानकारी ली। मौके पर भूलेखों की जांच व रिकार्ड को देखा। डीएम अखिलेश के साथ सदर एसडीएम संदीप कुमार, तहसीलदार राजकुमार, चकबंदी विभाग के सहायक चकबंदी अधिकारी, लेखपाल व तहसील की राजस्व टीम शामिल रही। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि जलालाबाद कस्बे में दो चकों के बीच विवाद है। बारिश होने के बाद वह मौके पर मुआयना करने के बाद लौट आए थे। एसडीएम को चकों की पैमाइश करने के निर्देश दिए। ।पैमाइश रिपोर्ट नहीं आई है। एसडीएम सदर संदीप सिंह ने बताया कि जलालाबाद में भूमि एक चक भूमिधरी और ग्राम सभा का है। टीम बनाकर दोनो चकों की पैमाइश कराकर विवाद का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें