फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का समय से पारदर्शिता के साथ करें निस्तारण : डीएम

Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 43 शिकायतें आईं, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को तहसील सभागार में डीएम ने पिछली तहसील समाधान दिवस की शिकायतें व उनके निस्तारण की रिपोर्ट देखी। डीएम ने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को एक सप्ताह में पारदर्शिता के साथ निस्तारित करें तथा शिकायत कर्ता को अवगत कराए। इस अवसर पर जमीनों पर कब्जे, जमीन के विवादों, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनवाने, राशन, आपसी झगड़ों आदि से संबंधित कुल 43 शिकायतें आई जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एसडीएम स्वप्निल यादव, तहसीलदार अर्जुन सिंह, नायब तहसीलदार गौरव सांगवान आदि मौजूद रहे।

-राशन की दुकान कॉलोनी से दूर होने की शिकायत की

कैराना। गांव पंजीठ के पास स्थित अलखेर काॅलोनी निवासी असगर, रहीसू, ताहिर और किसान मजदूर भारतीय संगठन के तहसील अध्यक्ष कारी जुनैद आदि ने डीएम को शिकायत करते हुए बताया कि उनकी काॅलोनी से पंजीठ गांव करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। वहा से राशन लाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। राशन डीलर राशन कम देता है। लोगो ने मांग की कि राशन डीलर महीने मे दो दिन उनकी काॅलोनी में ही बैठकर राशन वितरित करें।
विज्ञापन


-15वें वित्त आयोग की धनराशि पुराने वार्ड पर खर्च कराने की मांग

कैराना। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान वार्ड सभासद राशिद, फुरकान, तौसीफ चौधरी, रईस अहमद, कोमल रानी व सकूलत ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि पिछले साल नगर पालिका सीमा विस्तार के बाद तीन नए वार्ड 26, 27 व 28 बनाए गए थे। उक्त तीनों वार्डों के विकास के लिए मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत कुछ धनराशि प्राप्त हुई थी जो केवल इन्ही तीन वार्डों के विकास पर खर्च होनी है। जबकि 15 वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि पुराने एक से 25 तक के वार्डों पर ही खर्च की जानी चाहिए।
तीन शिकायतों का निस्तारण किया
ऊन। संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 34 शिकायतें मिली। जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी विजय शंकर,पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर, तहसीलदार सचिन वर्मा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें