सीएचसी में अव्यवस्था मिलने पर जताई नाराजगी
झिंझाना। एसडीएम ऊन ने झिंझाना सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व अन्य अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने कस्बे का निरीक्षण करते हुए व्यापारियों और मिठाइयों की दुकानों पर डस्टबिन न मिलने पर चालान किए।
शनिवार को एसडीएम ऊन गौरव सिंह ने थाना समाधान दिवस में पहुंचकर समस्या सुनने के बाद एसडीएम गौरव सिंह ने झिंझाना सीएचसी का निरीक्षण किया। साफ सफाई दुरुस्त न मिलने और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए सुुुधार लाने की चेतावनी दी। एक चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर उनकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजे जाने की चेतावनी दी गई। एसडीएम ने कस्बे की सफाई व्यवस्था को लेकर कस्बे का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह, अमित कुमार, महेंद्र कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।