फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नगर पालिका की साधारण बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा

Sat, 24 Jun 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना नगरपालिका में साधारण बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष व सभासद
विज्ञापन
कैराना। नगरपालिका में प्रथम साधारण बैठक में नगर के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वार्ड सभासदों से सुझाव और वार्डों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी की गई। हालांकि, बैठक के दौरान बजट पर प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। अगले माह बोर्ड बैठक का आयोजन होगा।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व पालिका की प्रथम बोर्ड बैठक प्रस्तावित थी, जिसका ज्यादातर सभासदों द्वारा बहिष्कार किए जाने के कारण स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को सभासदों की पालिकाध्यक्ष और ईओ से वार्ता हुई थी। सभासदों ने कहा था कि बोर्ड में विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव सही ढंग से नहीं है। जिसमें बोर्ड बैठक का एजेंडा निरस्त करने के बाद मन-मुटाव दूर हो गए। साथ ही शुक्रवार को नगर पालिका में साधारण बैठक बुलाई गई। शुक्रवार को पालिका के सभा कक्ष में पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस अवसर पर समस्त 28 वार्डों में विकास कराने और समस्याओं के बारे में चर्चा की गई।
इस दौरान पेयजल, जलभराव और साफ-सफाई की समस्याएं बताई गई। समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया गया। हालांकि एजेंडा पहले ही निरस्त किए जाने के कारण बैठक में बजट पारित नहीं हुआ। ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पालिका में प्रथम बैठक हुई। जिसमें बजट पास नहीं हुआ है। अगले माह फिर से एजेंडा जारी करते हुए बोर्ड बैठक का आयोजन होगा। बैठक के दौरान नगरपालिका स्टाफ सहित सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन


घूंघट में रहीं महिला सभासद, पति ने रखी बात

नगरपालिका के सभाकक्ष में बैठक के दौरान महिला सभासद भी पहुंची। वे बैठक में एक साइड में कुर्सियों पर बैठी रहीं। इनमें अधिकतर महिलाएं घूंघट में दिखी। जबकि कुछ महिला सभासद के पति या फिर उनके परिवार के लोग बैठक में अपनी बातें रखते नजर आए।

कैराना नगरपालिका में साधारण बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष व सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें