फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में बालक के दबे होने की रही चर्चा

विज्ञापन
कांधला पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद मलवे को हटाते लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मलबे में बालक के दबे होने की रही चर्चा
विज्ञापन

कांधला। पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे के बाद मलबे में एक बालक के दबे होने की चर्चा उड़ती रही। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने मौके पर जेसीबी मंगाकर मलबे को हटवाया गया। लेकिन मलबे में कोई बालक नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम के साथ रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष कुशांक चौहान ने टीम के लोगों के साथ देर शाम तक पास के खेतों और घटनास्थल पर तलाश कराने में मदद की, लेकिन कोई अन्य घायल या शव नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

- पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाएंगे
कांधला। पटाखा फैक्टरी में हादसे की जानकारी मिलते ही एमएलसी वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बड़ी घटना है। हादसे में बेटे की मौत होने पर बिलख रहे राजेंद्र को उन्होंने ढांढस बंधाया। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मामले में वे शासन स्तर पर बात करेंगे और पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश करेंगे।

कांधला पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद शवो को ले जाते लोग- फोटो : SHAMLI

कांधला पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पुराल में लगी आग- फोटो : SHAMLI

कांधला पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद घटना की जानकारी लेने पहुचे एमएलसी विरेन्द्र सिंह- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें