विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की
शामली। पूर्व राज्यसभा सांसद राजपाल सैनी ने सपा के वरिष्ठ नेता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफ़ेसर सुधीर पंवार से उनके आवास पर भेंट की। विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीति पर चर्चा की। बुधवार को सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर सुधीर पंवार ने पूर्व राज्यसभा सदस्य राजपाल सैनी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केवल सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ही किसान एवं पिछड़ा विरोधी भाजपा को हरा सकती है। पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से सबसे अधिक नुक़सान खेती से जीविका चलाने वाले उसी पिछड़े वर्ग को हुआ है।