बीडीओ ने एडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
गढ़ीपुख्ता। गांव जैनपुर निवासी अजय कुमार ने बीडीओ प्रवीण कुमार को शिकायत करते हुए बताया कि उसने करीब तीन माह पूर्व अंबेडकर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दो लाख रुपये के दुकान पर ऋण हेतु आवेदन एडीओ विजय सक्सेना को दिया था, जिसमें सभी कागजात पूरे किए गए थे। आरोप है कि एडीओ ने सुविधा शुल्क न मिलने पर आय प्रमाण पत्र न होना बताकर फार्म को निरस्त कर दिया। इस संबंध में पीड़ित ने बीडीओ प्रवीण कुमार को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। इस मामले में एडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर, एडीओ विजय सक्सेना का कहना है कि सुविधा शुल्क मांगने का आरोप निराधार है। आवेदन में कागजात पूरे नहीं थे।