जलालाबाद के गंदेवडा संगम पर पूजन करते श्रद्वांलू
- फोटो : SHAMLI
माघ पूर्णिमा पर संगम में लगाई डुबकी
जलालाबाद। माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंदेवड़ा संगम पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। इस मौके पर ब्राह्मणों ने माघी पूर्णिमा पर हवन, पूजन विधि विधान से संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने वस्त्र दान आदि देकर ब्राह्मणों से आशीर्वाद लिया। शनिवार को पंडित अशोक कुमार कुंआखेड़ा, पंडित राजेंद्र शर्मा, पंडित सुभाष चंद शर्मा गंदेवडा आदि ने माघ महत्तम कथा का श्रद्धालुओं को श्रवण कराया। गंदेवड़ा संगम पर ग्राम सोंहजनी, थानाभवन, लुहारी, जानीपुर, कुआं खेड़ा, जलालाबाद, उमरपुर, भनेड़ा क्षेत्र से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान किया।