फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया- -गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बारात घर का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया
विज्ञापन

जलालाबाद। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुुरेश राणा ने बरातघर का लोकार्पण कर केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास की उपलब्धियां गिनवाई। शनिवार को कस्बे के मोहल्ला रामरतन मंडी स्थित श्री ठाकुरद्वारा बरात घर का लोकार्पण प्रदेश के गन्नामंत्री सुरेश राणा ने किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। उन्होंने कहा कि गंगा-यमुना गंदेवड़ा संगम मिनी हरिद्वार के रूप में तैयार किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि तीतरो मार्ग पर फाटक निकट से भास्कर मंडी तक तारकोल युक्त सड़क का जल्द निर्माण होगा। भास्कर मंडी में ग्राम पंचायत भूमि में अंतिम संस्कार के लिए श्मशान स्थल तैयार किया जाएगा। संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद्र पाल ने किया। इसमौके पर जिला कोऑपरेटिव बैंक डायरेक्टर ठाकुर सोमवीर सिंह, जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह, वेदपाल सिंह ,भाजपा नेता जनेश्वर सैनी, अशोक कोरी, बबली कश्यप,हरिओम उपाध्याय, तीरथ पाल, सुशील जैन ,सुशील मोदी विशाल सैनी, नरेश शर्मा ,डॉक्टर रामफूल सिंह, डॉक्टर जगदीश सैनी, बिजेंदरपाल, लक्ष्मीचंद, डॉक्टर जगदीश सैनी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें