फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मतदेय स्थल हो चुके जर्जर, समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने राजैनतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थल के भवनों एवं ऐसे मतदेय स्थल जिनके भवन जर्जर या बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गये हैं। किसी अन्य अपरिहार्य कारणों से मतदेय स्थलों के भवनों में परिवर्तन आवश्यक हो तो, 11 अगस्त तक दावे और आपत्तियां उपलब्ध कराने को कहा गया था। लेकिन कोई आपत्ति नहीं आई है।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक सैनी और रालोद नेता राजन जावला द्वारा शामली में दो बूथ जर्जर होने के संबंध में मौखिक रूप से अवगत कराया गया। जिसमें तहसीलदार द्वारा मौके पर ही समस्या का निराकरण कर दिया गया है। फारूख अंसारी, सलमान कुरैशी,आजम सैफी, राशिद मंसूरी आदि ने अवगत कराया कि उन्हें मतदान के लिए दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद शामली की तीन विधानसभाओं इस समय कुल 946 मतदेय स्थल है। आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के संभाजन किए जाने के बाद 968 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। जिनका प्रकाश करते हुए दावे और आपत्तियां डीएम द्वारा मांगी गई हैं। कोई दावे और आपत्तियां दर्ज न किये जाने कारण मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह,एसडीएम शामली, तहसीलदार शामली, निर्वाचन से जुड़े अधिकारी कर्मचारी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें