फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की अखंडता का आधार भूगोल से ज्यादा संस्कृति से है : सुरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र ने कहा है कि 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी जरूर मिली, लेकिन मातृभूमि के विभाजन का घाव भी हमें सहना पड़ा । भारत की अखंडता का आधार भूगोल से ज्यादा संस्कृति से है। आज का युवा भारत, सामर्थ्य महान भारत, विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है ।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख नगर के हनुमान धाम स्थित रामलीला मैदान में आएसएस विद्यार्थी विभाग नगर द्वारा आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । कार्यक्रम में विद्यार्थी महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे विद्यार्थियों द्वारा भारत का मानचित्र बनाया गया जिसमें भारत से अलग भागों को भी दर्शाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक आदेश ने की । कार्यक्रम में जिला प्रचारक कुलदीप, नगर परिचारक शिवांशु, जिला विद्यार्थी प्रमुख अमन, नगर कार्यवाह सुमित, आदित्य, आशीष, यश, रितिक, नंदकिशोर, मोहित, भरत, सचिन आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें