फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर डिजिटल एक्स-रे मशीन हुई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाई गई डिजिटल एक्स-रे मशीन पिछले चार महीने से ठप पड़ी हुई है, जिस कारण एक्स-रे कराने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन से रोजाना करीब 14-15 एक्स-रे होते थे।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानुप्रकाश ने बताया कि दो साल पहले उत्तर प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर टेली रेडियोलॉजी की सुविधा शुरू की गई थी। करीब एक साल पहले सीएचसी पर लगाई गई एक्स-रे मशीन में एक सॉफ्टवेयर लगाया था। जिससे एक्स-रे लेने के बाद फिल्म को पुणे स्थित कंट्रोल रूम में डिजिटली भेजा जा सके। इसके बाद वहां मौजूद रेडियोलॉजिस्ट की टीम एक्स-रे देखकर उसकी रिपोर्ट तैयार करती थी। रिपोर्ट को तैयार करके उसे वापस सीएचसी के डॉक्टरों को भेज दिया जाता था। इसी आधार पर डॉक्टर मरीजों का इलाज करते थे। बताया गया है कि एक्स-रे की रिपोर्टिंग से जुड़े कुछ मामलों को लेकर डायग्नोस्टिक व स्वास्थ्य विभाग के बीच विवाद चल रहा है। जिस कारण डिजिटल एक्स-रे मशीन नहीं चल पा रही है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें