डीआईजी ने ऊंचागांव में पीएसी कैंप भूमि का निरीक्षण किया
कैराना की जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र में पीएसी कैंप बनाने की घोषणा की थी
2020 में ऊंचागांव में 66 किसानों से 28 करोड़ में खरीदी थी 24.8697 हेक्टेयर भूमि
फोटो
कैराना। डीआईजी पीएसी ने रविवार को क्षेत्र के ऊंचागांव में पहुंचकर प्रस्तावित पीएसी कैंप की भूमि का निरीक्षण किया। जल्द ही पीएसी की भूमि पर भवन निर्माण कार्य शुरू होने की आस जगी है।
2018 में लोकसभा उपचुनाव के दौरान शामली में जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैराना में पीएसी कैंप बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद 2020 में ऊंचागांव में पीएसी कैंप के लिए 66 किसानों से 28 करोड़ में 24.8697 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज बनाने के लिए भी भूमि खरीदी गई। बाद में इस भूमि को शासन ने पीएसी के सपुर्द कर दिया था। इसके बाद यहां पीएसी सब स्टेशन बनाकर जवान तैनात कर दिए गए। रविवार शाम डीआईजी पीएसी धर्मवीर सिंह ने ऊंचागांव में पीएसी कैंप की भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप की भूमि से यातायात की सुविधा की भी जानकारी ली। यहां कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान भी मौजूद रहे।