फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 किलोमीटर दूर कादरगढ़ में ही बनेगा डायट

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरगढ़ में ही बनेगा डायट, 7.5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत
विज्ञापन

शामली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निर्माण जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर कादरगढ़ में ही होगा। निर्माण के लिए 7.5 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिल गई है, जबकि प्रथम किस्त में एक करोड़ 62 लाख रुपये अवमुक्त भी हो चुके हैं। अवमुक्त राशि कार्यदायी संस्था यूपीसीएल के खाते में भेजी गई है। कादरगढ़ गांव के जूनियर हाईस्कूल में डायट निर्माण के लिए भूमि की जांच के लिए नमूने की प्रक्रिया चल रही है। अफसरों के मुुताबिक सितंबर माह में डायट निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
थानाभवन ब्लाक के कादरगढ़ गांव के जूनियर हाईस्कूल की 3.5 एकड़ भूमि में डायट की स्थापना का प्रस्ताव चार साल साल पूर्व शासन को भेजा गया था। वर्ष 2019 में केंद्र सरकार से शामली समेत नवसृजित कई जिलों में डायट निर्माण की स्वीकृति मिल गई थी। उत्तर प्रदेश शासन ने पिछले माह जुलाई के अंतिम सप्ताह में साढ़े सात करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की स्वीकृति करते हुए एक करोड़ 62 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था यूपीसीएल को अवमुक्त कर दी है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर और शामली के प्राचार्य भीम सिंह ने बताया कि थानाभवन ब्लाक के कादरगढ़ गांव में डायट की स्थापना के लिए भूमि जांच के लिए प्रक्रिया चल रही है। सितंबर माह में डायट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय पर निर्माण की मांग नजरअंदाज
शामली। जिला मुख्यालय पर डायट स्थापना की मांग नजरअंदाज कर दी गई है। सदर विधायक ने 18 अगस्त को मुख्यमंत्री से मिलकर डायट का निर्माण जिला मुख्यालय पर कराने की मांग की थी। इससे पहले भी वह इस दिशा में प्रयास करते रहे। जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर डायट बनने से शिक्षक-शिक्षिकाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिले के अंतिम छोर पर डायट की भूमि चिह्नित करते हुए धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। जिला मुख्यालय से डायट पहुंचने के लिए पहले करीब 20 किलोमीटर थानाभवन और इसके बाद वहां से आठ किलोमीटर आगे जाना होगा। इससे बीटीसी प्रशिक्षुओं के साथ ही प्रशिक्षण को जाने वाले शिक्षकों को भारी दिक्कतें झेलनी होगी। विधायक तेजेंद्र निर्वाल का कहना है कि वह हमेशा जिला मुख्यालय पर डायट की स्थापना का मुद्दा जिला स्तर से लेकर शासन स्तर तक उठा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें