फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमानपुरा फाटक का बैरियर फिर से हुआ क्षतिग्रस्त

Tue, 14 Nov 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
raliway - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला धीमानपुरा रेलवे फाटक का दूसरे दिन फिर से बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण सुपर फास्ट और जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को जंजीर डालकर निकाला गया।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.50 ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से धीमानपुरा फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना शामली रेलवे स्टेशन, सिगनल इंजीनियर, जीआरपी, आरपीएफ थाने को भेजी गई। सिग्नल इंजीनियरिंग व कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त बैरियर का मरम्मत कार्य शुरू किया गया।

इस दौरान धीमानपुरा रेलवे फाटक के क्षतिग्रस्त बैरियर से जंजीर डालकर दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर सुपरफास्ट और दोपहर 1.50 बजे जनशताब्दी एक्सप्रेस को निकाला गया। इसके अलावा ऋषिकेश-हरिद्वार दिल्ली पैसेंजर को दोपहर ढाई बजे व दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन को तीन बजे निकाला गया। 
विज्ञापन


उधर, सिग्नल इंजीनियर सचिन कश्यप ने बताया कि मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ था। तीन बजे के बाद क्षतिग्रस्त फाटक का बैरियर की मरम्मत हो पाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें