फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक 14 घंटे का ब्लाक, पूरी रात शहर में लगा जाम

Sat, 23 Sep 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली धीमान पुरा फ़ाटक पर लगा जाम
विज्ञापन
शामली। शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक पर उत्तर रेलवे निर्माण खंड की ओर से 14 घंटे का ब्लाक लेकर बृहस्पतिवार की रात निर्माण कार्य चला। ब्लाक के दौरान शहर में आने वाले हल्के और भारी वाहनों को गुरुद्वारा के सामने शामली रेलपार बाइपास से बुढ़ानना रोड रेलवे फाटक से दिल्ली-पानीपत,करनाल की ओर से निकाला गया। पूरी रात गुरूद्धारा, रेलपार बाइपास, मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। जीआरपी-आरपीएफ और कोतवाली और आदर्श मंडी पुलिस पूरी रात हल्के और भारी वाहनों को निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धीमानपुरा रेलवे फाटक पर रेलवे निर्माण खंड की ओर से शाम साढे़ छह बजे से लेकर सुबह साढे़ आठ बजे तक ब्लाक की स्वीकृति जिला प्रशासन से ली गई थी। शामली जीआरपी-आरपीएफ और शामली शहर पुलिस ने शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक पर शाम साढे बजे पहुंचकर यातायात को रोकना शुरू कर दिया था। रात 9 बजे धीमानपुरा रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया। निर्माण खंड रेलवे की ओर से इंजीनियरों की टीम ने पहुंचकर निर्माण कार्य शुरू किया। उत्तर रेलवे निर्माण खंड के सेक्शन इंजीनियर संजय शर्मा ने बताया कि ट्रैक निर्माण और मरम्मत कार्य साढे़ 9 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक बजे तक चला।

मेरठ- करनाल हाईवे के उपरिगामी पुल की टेस्टिंग से जाम लगा

झिंझाना। मेरठ करनाल हाईवे के गाड़ीवाला चौराहे पर फ्लाई ओवर पर दो दिनों से टेस्टिंग के कारण रूट बंद रहा। जिससे सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। निर्माण टीम के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम तक टेस्टिंग का कार्य समाप्त हो जाएगा तथा ऊपरी गामी पुलों पर यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ करनाल हाईवे पर गाड़ीवाला चौराहे पर बने फ्लाईओवर का निर्माण हाईवे टीम द्वारा टेस्टिंग कार्य चल रहा है। जिसमें पुल की दोनों साइड बंद की हुई है तथा यातायात को दोनों और के सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। जिसमें सुबह से लेकर शाम तक दोनों सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी जाम में एंबुलेंस फंस गई। शुक्रवार की दोपहर को भी घंटों जाम की स्थिति बनी रही जिसमें एंबुलेंस भी जाम में ही फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें