फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से फैंस गमगीन, यादों में खोए शामली के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन धर्मेंद्र के निधन की खबर से जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को उनके अंतिम सांस लेने की जानकारी आते ही उनके चाहने वाले बेहद मायूस नजर आए।
विज्ञापन

फिल्मी दीवानों ने उनकी यादगार फिल्मों का जिक्र करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि धर्मेंद्र के साथ एक युग का अंत हो गया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनकी अभिनय कला और व्यक्तित्व को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किए।
धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शामली सहित पूरे क्षेत्र में उनके चाहने वाले भावुक हो उठे और उनकी फिल्मों की यादें ताजा करने लगे।
विज्ञापन

फैंस ने यूं याद किया अपना पसंदीदा स्टार
कुड़ाना के तस्लीम ने कहा कि धर्मेंद्र ने अपने कॅरिअर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने बगावत, शोले, चरस, शराफत और धरमा-करमा जैसी फिल्मों का नाम लेते हुए बताया कि उनकी दमदार एक्टिंग का कोई जवाब नहीं था। अपने, चुपके-चुपके, धरमवीर और सीता-गीता उनकी सबसे पसंदीदा फिल्में रहीं।
पेलखा निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि भारत-चीन युद्ध पर आधारित फिल्म हकीकत में धर्मेंद्र का फौजी किरदार इतना असरदार था कि उन्होंने यह फिल्म 10 बार देखी। यह कहानी लोगों के दिलों में आज भी उतनी ही ताजा है।
डॉ. जसवीर सिंह मलिक ने बताया कि 1966 में आई फिल्म फूल और पत्थर ने धर्मेंद्र को पहली बार बड़े पर्दे पर एक्शन हीरो के रूप में स्थापित किया था। इस फिल्म में उनके साथ मीना कुमारी थीं, जिनकी जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आई।
कैलाश सिंह बाबरी ने कहा कि उन्होंने शोले फिल्म सिनेमा हॉल में 15 बार देखी है। आज भी वे टीवी और मोबाइल पर धर्मेंद्र की फिल्में देखकर पुराने दिनों को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र की कॉमेडी, रोमांस और एक्शन तीनों ही शैली में पकड़ बेमिसाल थी। बसंती (हेमा मालिनी) के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने भी दर्शकों का दिल जीता।
मोहल्ला रेलपार निवासी अजीत निर्वाल ने बताया कि वह बचपन से ही धर्मेंद्र के बड़े फैन रहे हैं। एक बार उनसे मिलने का मौका मिला था। धर्मेंद्र ने हंसते हुए उनके कंधे पर हाथ रखकर कहा था। सेहत का ध्यान रखा करो। अजीत ने बताया कि यह पल वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें