फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने हवन कर भगवान से की कोरोना से मुक्ति की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। देश में कोरोना वायरस मुक्त भारत के लिए आश्रम पंचतीर्थी के श्रद्धालुओं ने स्वामी हीरादास और स्वामी हरि देव महाराज की पुण्यतिथि पर हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव महाराज ने लोगों से लॉकडाउन के पालन करने की अपील की गई
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित आश्रम पंचतीर्थी में बाबा हीरादास व स्वामी हरिदेव महाराज की पुण्य स्मृति में हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुण्य स्मृति में हर वर्ष इस दिन आश्रम में बड़ा आयोजन होता था, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस साल कार्यक्रम में सिर्फ आश्रम में रहने वाले श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए हिस्सा लिया। स्वामी रामदेव की देखरेख में पंडित भारत भूषण शर्मा ने हवन पूजन संपंन कराया। स्वामी रामदेव महाराज ने कहा कि हर वर्ष आश्रम पंचतीर्थी में कई राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे और हवन पूजन के साथ भंडारे का बड़ा आयोजन होता था, लेकिन इस वर्ष दुनिया संकट में हैं। इसी कारण आश्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल करते हुए हवन का आयोजन किया और पूरी दुनिया को कोरोना जैसी महामारी से मुक्त करने की भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने सरकार द्वारा लॉकडाउन के लिए जारी किए गए निर्देशों का पालन करने की लोगों से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें