मां शाकंभरी देवी के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना
शामली। श्रीदुर्गा चतुर्दशी के दिन शहर के मंदिरो में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां की विशेष पूजा -अर्चना करके मनोकामनाएं मांगी।
मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर श्रद्धालुओं की बस मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए रवाना हो गई। श्रद्धालुओं की बस को हनुमान धाम के मुख्य गेट से डॉक्टर अर्जुन सिंह वर्मा, डाक्टर अशोक सिंघल आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डाक्टर अनिल कुुमार बंसल, संदीप बंसल, वीरेंद्र बालियान, महेंद्र गर्ग, मेघश्याम, राकेश गोयल, सुरेश, विकास कौशिक, संयोगिता, सरिता, राखी तायल, हेमराज गुप्ता, राधेश्याम, रविंद्र पुंडीर आदि मौजूद रहे। समिति की ओर से 55वां मासिक विशाल भंडारा रविवार 13 अक्तूबर को रेलवे रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर में होगा। उधर, सुबह शहर के पुरानी सब्जी मंडी, मां शाकंभरी देेवी मंदिर, मोहल्ला राजो वाले में चौदस वाला मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित शिव दुर्गा मंदिर, टंकीरोड स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर, करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां की विशेष पूजा अर्चना करके प्रसाद चढा़कर मनोकामनाएं मांगी।