शामली हनुमान धाम पर आयोजित खाटू श्याम जागरण में सजा दरबार ।
शामली। श्री खाटू श्याम परिवार शामली द्वारा हनुमान धाम पर अग्रसेन भवन में चतुर्थ श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने बाबा के सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर बाबा का दिव्य दरबार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
महोत्सव का शुभारंभ श्री खाटू श्याम परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पूजा-अर्चना पंडित गणपत शर्मा ने कराई। भजन गायक हरीश नामदेव ने भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कोलकाता से आए सौरभ शर्मा और जयपुर से आई रजनी राजस्थानी ने भी भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाबा खाटू श्याम का सुंदर व आकर्षक दरबार रहा। बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। फूलों की होली भी खेली गई। कार्यक्रम के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंच संचालन गुलशन खन्ना ने किया। इस अवसर पर अश्वनी मित्तल, आयुष गुप्ता, हर्षित गुप्ता, चिराग संगल, अंकित गोयल, अमित गुप्ता, नितिन गोयल, मोहित संगल, अर्चित मित्तल, आकाश बंसल, प्रवीण रुहेला, विवेक गर्ग, साधुराम सिंघल आदि भी मौजूद रहे।
शामली हनुमान धाम पर आयोजित खाटू श्याम जागरण में सजा दरबार ।