फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चुनाव में मीडिया प्रभारियों की भूमिका अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाजपा पश्चिम क्षेत्र की वर्चुअल बैठक शनिवार शाम को हुई, जिसमें स्थानीय निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में मीडिया प्रभारियों की भूमिका विषय पर चर्चा हुई। बैठक पश्चिम क्षेत्र के सभी जिलों के महानगर, जिला मीडिया प्रभारी, मंडल मीडिया प्रभारी व मोर्चों के मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने कहा कि जिला मीडिया प्रभारी का मोर्चों के मीडिया प्रभारियों और मंडल स्तर तक के मीडिया प्रभारियों से समन्वय बना रहे। प्रत्येक मीडिया प्रभारी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे। फेसबुक के अलावा टि्वटर व इंस्टाग्राम पर प्रत्येक मीडिया प्रभारी का एकाउंट अवश्य होना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी टि्वटर पर कोई ट्वीट करें तो उसको रीटवीट् अवश्य करें। मीडिया प्रभारी एक सिपाही के रूप में कार्य करता हैं। मीडिया प्रभारियों में अद्वितीय क्षमता होती हैं। स्थानीय निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत शत-प्रतिशत सुनिश्चित है। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में मीडिया प्रभारियों की भूमिका बहुत ही अहम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं बिना किसी धर्म, जाति, भेदभाव के लागू हैं और जनता को इसका सीधा लाभ पहुंच रहा है। बैठक में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे के अलावा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी. कपिल पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें