सर्दी और कोहरा से विकास कार्य में लगा विराम
शामली। सर्दी और कोहरा छाए रहने से एनएचएआई द्वारा कराए जा रहे एक्सप्रेेसवे फ्लाईओवर की सड़क निर्माण पर ब्रेक लग गया है। दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास की जद में सेहटा फ्लाईओवर का सड़क काला करने और पानीपत-खटीमा हाईवे का दूसरा फेस का मुजफ्फरनगर सीमा तक सड़क निर्माण और मेरठ-करनाल हाईवे और बाईपास का कार्य भी प्रभावित हो गया है।
दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे की जद में बलवा से सेहटा से लेकर साईंधाम के पास सहारनपुर तिराहे के बीच सेहटा फ्लाईओवर पर डिवाइडर और सड़क निर्माण के लिए रोड़ी, बजरी डालकर रोलर चलाकर समतल किया जा रहा था। फ्लाईओवर की सड़क पर डामर डालने का कार्य शुुुरू होना था। लेकिन चार, पांच दिन से सर्दी और कोहरा छाए रहने से सेहटा फ्लाईओवर की सड़क के कार्य पर ब्रेक लग गया है। हाईवे और बाईपास निर्माण करने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र बालियान ने बताया कि कोहरा शुुरू होने से सेहटा फ्लाईओवर के ऊपर सड़क काला करने का कार्य रुक गया है। कोहरा खत्म होने के बाद कार्य शुुरू होगा।
दूसरी ओर पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। पानीपत-खटीमा हाईवे का शामली से लेकर मुजफ्फरनगर तक का दूसरा कार्य करने वाली निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ग्रिजेश त्रिपाठी ने बताया कि रात में सर्दी और कोहरा छाए रहने से रात का सड़क निर्माण कार्य बंद हो गया है।