शामली। राहुल संदेश यात्रा का जिले के कई गांवों में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसान विरोधी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है।
बुधवार को जिला कांग्रेेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और विधायक पंकज मलिक के भाई निशांत मलिक के संयुक्त नेतृत्व में राहुल संदेश यात्रा ग्राम तलवा माजरा, आदमपुर, कुरमाली, रज्जाक नगर, आल्दी, हाजीपुर दुगडढ़ा, खेड़ा कुरतान आदि गांवों में जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान नेताओं ने कहा कि इस साल का गन्ना सत्र चालू हो गया है, अभी तक प्रदेश सरकार सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नही किया है। गन्ना मूल्य घोषित न होने से किसान कोल्हू क्रेशरों पर औने पौने दामों पर देने को तैयार हैं। चीनी मिलों द्वारा पिछले साल का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न किए जाने से किसान हताश है।
कांग्रेस सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर ओमवीर सिंह, वैभव गर्ग, बिजेंद्र सिंह, ओमपाल प्रधान, सत्य प्रकाश, सूरजमल मलिक, राज किशोर शर्मा आदि रहे।