फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरफ्लो होकर फिर से टूटी मामौर झील

Tue, 04 Sep 2018 12:02 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
problem - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना। बरसात और कैराना से बडे़ नाले द्वारा अधिक पानी जाने के कारण मामौर झील एक बार फिर ओवरफ्लो होकर टूट गई। झील का पानी खेतों में घुसने के कारण धान, चारा और सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई। कैराना से बडे़ नाले द्वारा कस्बे का गंदा पानी मामौर झील में जाता है। वही पानी की निकासी नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में झील के पानी से किसानों को नुकसान होता रहता है।
विज्ञापन


दो माह पूर्व भी बरसात में मामौर झील ओवरफ्लो होकर टूट गई थी, जिस कारण सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद होने के साथ ही तीन किसानों के मकान भी झील के पानी के कारण गिर गये थे। वही क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार रात तीन बजे मामौर झील ओवरफ्लो होकर फिर से टूट गई। जिस कारण झील का पानी यशपाल, जनेश्वर, कवर प्रधान, शरीफ, फकरू, मोहन, मुस्ताक, मंगता, शफात, जीमल, इलियास, पारस, विनोद, शिवकुमार, रामकुमार, मेघराज आदि किसानों की धान, चारे व सब्जी की फसल में घुस गया। किसानों का कहना है कि झील बार बार ओवरफ्लो होकर टूट जाती है जिस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उधर, बरसात के जारी रहने के कारण आसपास के अन्य किसानों को भी चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें