फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डिप्टी सीएम 17 को बाबा जहारवीर मेले का करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आगामी 17 सितंबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अट्टा गांव में बाबा जाहरवीर के मेले का शुभारंभ करेंगे। इसकी तैयारी ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने पूरी कर ली है। एएसपी, एडीएम ने भी गांव का जायजा लिया।
विज्ञापन

अट्टा गांव में बाबा जाहरवीर की गोगा म्हाड़ी है, जिस पर पिछले करीब साठ सालों से मेला आयोजित किया जाता है। पूजा-अर्चना करने के लिए शामली के अलावा हरियाणा और आसपास जिलों के श्रद्धालु पहुंचते हैं। आयोजककर्ता भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, ओबीसी आयोग के सदस्य प्रमोद सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में इस बार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वह 17 को दोपहर 12:20 बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद 12:35 बजे पुलिस लाइन से प्रस्थान कर एक बजे अट्टा गांव में पहुंचेंगे। यहां पर नवनिर्मित भवन में ग्यारह देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं बाबा जाहरवीर के भव्य मेले के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत 2:20 पर आगमन निरीक्षण भवन शामली में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर एएसपी संतोष कुमार, एडीएम संतोष कुमार ने भी गांव का जायजा लिया। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
-आज से शुरू होगा कार्यक्रम
प्रमोद सैनी ने बताया कि म्हाड़ी पर इस बार भवन में 11 देवताओं की स्थापना हो रही है। इनमें गुरु गोरखनाथ, जहारवीर बाबा, भूरा देव, मां शाकुंभरी, हनुमान, राम दरबार, श्री कृष्ण, राधा-कृष्ण, गोरी शंकर, काली मां, भगवान शिव का परिवार, नंदी, गणेश जी, कार्तिकेय, शनि देव आदि की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। 16 सितंबर को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। इसके बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा और 17 को मेले का आयोजन होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें