फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मार्ग पर कीचड़ और जलभराव से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। जगदीशपुर गांव में पिछले काफी समय से नाली का पानी मार्ग पर भरा है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण अरविन्द कुमार, ब्रह्म सिंह, कर्ण सिंह, तेजपाल, सहेंद्र, रोहतास आदि का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी बरसात के मौसम में होती है। बरसात के मौसम में जलभराव के कारण ग्रामीणों को कीचड़ के बीच से होकर जाना पड़ता है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने भी कीचड़ और जलभराव के कारण आना छोड़ दिया है। इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान, प्रशासनिक अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान हनीफा का कहना है कि ग्रामीणों के रास्ते को लेकर विवाद के चलते निर्माण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों को समझाकर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें